Trending Quiz: राजस्थान में 'हजार हवेलियों का शहर' बीकानेर को कहा जाता है. यह शहर अपनी जीवंत संस्कृति, शाही इतिहास और खासकर अपनी शानदार हवेलियों के लिए जाना जाता है, जो इसे एक अनूठी पहचान देती हैं. ये हवेलियां 15वीं से 19वीं सदी के बीच यहां के धनी व्यापारियों द्वारा बनवाई गई थीं.
1/6
Bikaner
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो अपने समृद्ध इतिहास, शानदार किलों, जीवंत संस्कृति और विशाल रेगिस्तानी परिदृश्य के लिए जाना जाता है. जहां हर कोने में वीरता, प्रेम और सम्मान की कहानियां गूंजती हैं.
2/6
Bikaner
लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा शहर है जिसे 'हजारों हवेलियों का शहर' कहा जाता है. आइए जानते हैं इस अनोखे शहर के बारे में, जिसे शायद अप नहीं जानते होगें.
3/6
Bikaner
इसे यह नाम इसलिए मिला क्योंकि यहां सैकड़ों की संख्या में पुरानी और खूबसूरत हवेलियां हैं. ये हवेलियां 15वीं से 19वीं सदी के बीच यहां के धनी व्यापारियों (मारवाड़ियों) द्वारा बनवाई गई थीं, जो अपनी समृद्धि और कलात्मकता का प्रतीक थीं.
4/6
लाल बलुआ पत्थर
इन हवेलियों की सबसे बड़ी खासियत इनकी वास्तुकला है. ये लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं और इनमें बारीक नक्काशी, जटिल जाली का काम और खूबसूरत 'झरोखे' बने हुए हैं, जो कारीगरों की अद्भुत कला को दर्शाते हैं.
5/6
रामपुरिया हवेली
बीकानेर की हवेलियों में रामपुरिया हवेली का समूह सबसे प्रसिद्ध है. ये हवेलियां एक ही शैली में बनी हैं और इनका डिजाइन इतना शानदार है कि इन्हें देखकर लगता है मानो समय ठहर गया हो.
6/6
संस्कृति
यह खूबसूरत शहर राजस्थान का बीकानेर है, यहां का माहौल जयपुर और जोधपुर की तुलना में ज्यादा शांत है. यह आपको बिना भीड़-भाड़ के इसके इतिहास और संस्कृति को करीब से जानने का मौका देता है, जो इसे एक सुकून भरा अनुभव देता है.