Sukh mahal : राजस्थान के बूंदी शहर में स्थित सुख महल एक सुंदर और ऐतिहासिक महल है.जो कभी बूंदी के शासकों का गर्मियों में निवास और आरामगाह हुआ करता था. जैतसागर झील के तट पर स्थित इस महल का निर्माण राव राजा विष्णु सिंह ने वर्ष 1773 में करवाया था.
1/7
यह एक छोटा दो मंजिला महल है, सुख महल का निर्माण मुख्य रूप से गर्मियों के महीनों में बूंदी के राजाओं और रानियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए किया गया था.
2/7
यह महल बूंदी की खूबसूरत जैत सागर झील के किनारे स्थित है, जिससे इसे प्राकृतिक ठंडक और मनोरम दृश्य मिलते हैं. महल को इस तरह से निर्माण किया गया था कि इसमें हवा का प्राकृतिक रूप से आ जा सके और झील से आती ठंडी हवा अंदर तक पहुंच सके, जिससे यह भीषण गर्मी में भी ठंडा रहता था.
3/7
महल में सफेद संगमरमर की बनी सुंदर छतरियां हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाती हैं और शाही नक्काशी का खूबसूरत उदा. प्रस्तुत करती हैं.
4/7
महल से जैत सागर झील और आसपास के प्राकृतिक नज़ारों का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है.
5/7
यह स्थान राजाओं के लिए शिकार के बाद विश्राम करने और प्रकृति का आनंद लेने का एक पसंदीदा जगह हुआ करती थी.
6/7
शहर के शोरगुल से दूर, सुख महल एक शांत और एकांत वातावरण प्रदान करता है, जो इसे पिकनिक और आराम के लिए एक बेस्ट जगह है.
7/7
यह महल बूंदी के शासकों की जीवनशैली और उनके वास्तुकला प्रेम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है .