मानसून में स्वर्ग की सैर कराता है राजस्थान का ये महल, नज़ारे ऐसे कि थम जाएंगी नज़रें..

Rajasthan tourism : राजस्थान के डूंगरपुर में गैप सागर झील के किनारे स्थित बादल है. यह महल सिर्फ एक सुंदर इमारत नहीं, बल्कि इतिहास और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए भी जानी जाती है, जो घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है. साथ ही बादल महल डूंगरपुर की शाही विरासत का एक अनमोल रत्न है, जो अपने आप में कई कहानियों को समेटे हुए है.

1/8

Dungarpur Baadal Mahal

Dungarpur Baadal Mahal1/8
बादल महल डूंगरपुर की शाही विरासत का एक अनमोल रत्न है. उसका नाम 'बादल महल' इसलिए पड़ा क्योंकि यह बादलों की तरह हल्का और हवादार दिखता है, खासकर जब इसका प्रतिबिंब गैप सागर झील के शांत पानी में पड़ता है.
2/8

शांत और मनमोहक वातावरण

शांत और मनमोहक वातावरण2/8
महल के आसपास का वातावरण बेहद शांत और मनमोहक होता है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है. झील के किनारे स्थित होने की वजह से इसका सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है.