Rajasthan tourism: अगर आप राजस्थान की खूबसूरती को एक नए रूप में देखना चाहते हैं, तो अगस्त और सितंबर का महीना सबसे अच्छा है. इस दौरान मानसून की वजह से गर्मी कम हो जाती है, मौसम खुशनुमा होता है, और यहां की वादियां हरियाली से भर जाती हैं. जिससे रेगिस्तान की छवि पूरी तरह बदल जाती है.
1/6
Rajasthan tourism
राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, खान-पान,और पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां पर घूमने के लिए कई आकर्षक जगहें मौजूद हैं, जैसे- जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान आदि. इन जगहों पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं.
2/6
उदयपुर
इसे 'झीलों का शहर' कहते हैं और मानसून में यह अपनी पूरी खूबसूरती पर होता है. पिछोला झील और फतेह सागर झील पानी से लबालब भरी होती हैं. यहां के महल, जैसे सिटी पैलेस और मानसून पैलेस (सज्जनगढ़ पैलेस), हरे-भरे नजारों के बीच और भी आकर्षक लगते हैं.
3/6
माउंट आबू
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन, माउंट आबू, मानसून में किसी जन्नत से कम नहीं लगता. अरावली की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं, और हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम बेहद ठंडा और रोमांटिक हो जाता है. यहां आप नक्की झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं या गुरु शिखर से अद्भुत नजारे देख सकते हैं.
4/6
कुंभलगढ़
उदयपुर के पास स्थित इस ऐतिहासिक किले की विशाल दीवार और उसके आस-पास का इलाका बारिश के मौसम में और भी शानदार दिखता है. कुंभलगढ़ का किला हरे-भरे जंगलों से घिरा होता है, जिससे यहां का माहौल बहुत शांत और सुकून भरा हो जाता है.
5/6
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
हालांकि मानसून के दौरान पार्क का कोर एरिया बंद रहता है, लेकिन इसके बफर जोन में आप सफारी का मजा ले सकते हैं. इस मौसम में यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है, जिससे जानवरों को देखना एक अलग अनुभव देता है.
6/6
जयपुर
पिंक सिटी के किले और महल, जैसे नाहरगढ़ और जयगढ़, हरी-भरी पहाड़ियों के बीच से बहुत सुंदर लगते हैं. बारिश के बाद यहां के बाजार और गलियां साफ-सुथरी दिखती हैं, जिससे आप आराम से घूम सकते हैं. जल महल भी इस मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है.