Chittorgarh Fort: चित्तौड़गढ़ का किला सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास की गौरवपूर्ण गाथाओं का एक जीता-जागता प्रतीक है. यहां की हर दीवार, हर पत्थर और हर कोने में शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस की कहानियां समाई हैं. यहां पर15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर दौरा बेहद खास अनुभव हो सकता है.
1/6
Chittorgarh Fort
15 अगस्त वह दिन है, जब हम अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं. चित्तौड़गढ़ की यह धरती उन वीरों के बलिदान की साक्षी है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के सम्मान के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया.
2/6
Chittorgarh Fort
स्वतंत्रता दिवस पर यहां की यात्रा करके आप उन बलिदानों को याद कर सकते हैं और सच्ची देशभक्ति को महसूस कर सकते हैं. किले के भीतर स्थित विजय स्तंभ, महाराणा कुंभा ने अपनी जीत के प्रतीक के रूप में बनवाया था.
3/6
Chittorgarh Fort
चित्तौड़गढ़ का किला क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है, जो एक विशाल पहाड़ी पर 700 एकड़ से भी ज्यादा में फैला हुआ है. यह किला मेवाड़ की राजधानी रहा है और यहां की हर इमारत वीरता, बलिदान और देशभक्ति की गाथा सुनाती है.
4/6
Chittorgarh Fort
किले में स्थित रानी पद्मिनी का महल और जौहर स्थल हमें उन वीरांगनाओं के अदम्य साहस और स्वाभिमान की याद दिलाते हैं, जिन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए जीवन त्याग दिया.
5/6
Chittorgarh Fort
किले के परिसर में कई प्राचीन मंदिर हैं, जैसे कालिका माता मंदिर और मीराबाई मंदिर, जो इसकी आध्यात्मिक महत्व रखते हैं. किले में प्रवेश के लिए सात भव्य द्वार हैं, जिन्हें 'पोल' कहा जाता है, और हर एक का अपना एक ऐतिहासिकता के लिए जाने जाते हैं.
6/6
Chittorgarh Fort
चित्तौड़गढ़ का किला आपको इतिहास की किताबों से निकालकर उस युग में ले जाता है, जहां हर चुनौती का सामना बहादुरी से किया गया. 15 अगस्त को यहां की यात्रा आपको अपने देश की महान विरासत और गौरवशाली इतिहास से गहराई से जुड़ने का अवसर देती है.