Jaipur hathi gaon: राजस्थान की राजधानी, जयपुर, अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के साथ-साथ रोमांचक सफारी और राइडिंग के अनुभवों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां के अनोखे स्थल पर्यटकों को प्रकृति और वन्यजीवन से जोड़ते हैं.
1/7
Jaipur hathi gaon
जयपुर एक ऐसा अनूठा शहर है जहां पर्यटक एक ही जगह पर बाघ (टाइगर), तेंदुआ (लेपर्ड) और शेर (लॉयन) की सफारी का आनंद ले सकते हैं. साथ ही, ऊंट, घोड़े और हाथी की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो इसे पर्यटकों के लिए खास बनाता है.
2/7
रोमांचक सफारी
जयपुर के आमेर में स्थित हाथी गांव अपनी एलिफेंट राइडिंग के लिए विश्वभर में जाना जाता है. पर्यटक जयपुर में कहीं भी घूमने जाएं, वे इस खास गांव को देखना नहीं भूलते, जहां हाथियों के साथ बिताया गया समय एक यादगार अनुभव बन जाता है.
3/7
भारत का पहला हाथी गांव
हाथी गांव भारत और राजस्थान का पहला ऐसा गांव है, जिसे खास तौर पर हाथियों के संरक्षण और देखभाल के लिए बनाया गया था. इसे 2008 में लगभग 140 बीघा में बसाया गया था, और आज यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है.
4/7
हाथियों का घर
यह गांव 75 से अधिक हाथियों का घर है, जिन्हें एक साथ एक ही जगह पर देखा जा सकता है. इन हाथियों को यहां विशेष देखरेख और संरक्षण मिलता है, जिससे उनकी जीवनशैली बेहतर होती है.
5/7
शिक्षा और जागरूकता
हाथी गांव केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि छात्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है. यहां छात्र-छात्राएं हाथियों की जीवनशैली, व्यवहार और उनके पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका को बहुत करीब से समझने के लिए आते हैं.
6/7
महावतों की विरासत
इस हाथी गांव से लगभग 15 हजार लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है. यहां महावत और उनके परिवार कई पीढ़ियों से हाथियों के साथ रहते आ रहे हैं. उनके पुरखे लगभग 350 साल पहले कछवाहा राजवंश के लिए महावतों का काम करते थे, और आज भी वे हाथियों की देखभाल और प्रशिक्षण की इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं
7/7
पहचान
हाथी गांव की हथनियों को उनके खास नामों से जाना जाता है, जैसे चंदा, पुष्षा, हेमा, और लक्ष्मी, जो उनकी पहचान को और भी खास बना देते हैं. ये नाम उन्हें केवल जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य बनाते हैं.