Jaipur Sheesh Mahal: शीश महल, जयपुर के प्रसिद्ध आमेर किले का एक आकर्षक हिस्सा हैं यह महल अपनी बारीक और जटिल कांच की कारीगरी के लिए विश्वभर में मशहूर हैं जिसे 'दर्पणों का महल' भी कहा जाता है. जहां पर कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.
1/7
Sheesh Mahal
राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, खान-पान,और पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां पर घूमने के लिए कई आकर्षक जगहें मौजूद हैं, जैसे भव्य किले, महल, प्राकृतिक स्थल झील झरने आदि. उन्हीं भव्य महलों में से जयपुर का शीश महल भी है.
2/7
Sheesh Mahal
शीश महल, जयपुर के प्रसिद्ध आमेर किले का एक आकर्षक हिस्सा हैं यह महल अपनी बारीक और जटिल कांच की कारीगरी के लिए विश्वभर में मशहूर हैं जिसे 'दर्पणों का महल' भी कहा जाता है.
3/7
Sheesh Mahal
इस महल का निर्माण महाराजा मान सिंह ने 1727 ई. में करवाया था, कुछ इतिहासकारों के अनुसार, महाराजा जयसिंह प्रथम ने इसका निर्माण करवाया था. ऐसी मान्यता है कि इस महल का निर्माण रानी के एक स्वप्न पर हुआ था.
4/7
Sheesh Mahal
महल अपनी बारीक और जटिल कांच की कारीगरी के लिए विश्वभर में मशहूर है, इसकी दीवारों और छतों पर हजारों की संख्या में छोटे-छोटे शीशे और रंगीन कांच के टुकड़े लगे हुए हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं.
5/7
Sheesh Mahal
शीश महल की खासियत यह है कि जब अंधेरे में एक छोटी सी मोमबत्ती या दीपक भी जलाया जाता है, तो उसमें लगे शीशे प्रकाश को इस तरह परावर्तित करते हैं कि पूरा हॉल हजारों जुगनूओं की रोशनी से जगमगा उठता है.
6/7
Sheesh Mahal
यह महल कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी एक मशहूर स्थान रहा है, जहां प्रसिद्ध फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का गाना "जब प्यार किया तो डरना क्या" भी यहीं फिल्माया जा चुका है.
7/7
Sheesh Mahal
इसमें शीशे के काम के अलावा, महल की दीवारों और छतों पर सुंदर चित्रकारी और फूलों के डिजाइन भी बनाए गए हैं, जो इसकी भव्यता को बढ़ाते हैं.