Rajasthan Tourism: जोधपुर, जिसे 'सूर्य नगरी' और 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा शहर है जो अपनी शाही विरासत और जीवंत संस्कृति से हर किसी का दिल जीत लेता है. यहां के शाही किलों से लेकर गलियों की रौनक तक, हर चीज एक अलग कहानी बयां करती है.
1/9
Rajasthan Tourism
अगर आप भी राजस्थान में हैं तो जोधपुर की इन चीजों को एक बाीर विजिट करना न भलें. जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगीं. आइए जानते हैं इनके बारे में
2/9
मेहरानगढ़ किला
शहर की पहचान, मेहरानगढ़ किला, अपनी विशालता और शानदार वास्तुकला से मंत्रमुग्ध कर देता है. किले से पूरे शहर का नीला नज़ारा देखना एक ऐसा अनुभव है, जो आप कभी नहीं भूल पाएंगे.
3/9
नीले शहर का जादू
किले से दिख रहे नीले मकानों के बीच घूमना एक सपने जैसा लगता है. संकरी गलियों में चलते हुए, ये नीले घर एक शांत और सुकून भरा अहसास देते हैं.
4/9
उम्मेद भवन
यह दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है. इसकी अनोखी वास्तुकला और शानदार बगीचे आपको शाही जीवन की झलक दिखाते हैं, जिससे इसकी भव्यता आपका दिल चुरा लेती है.
5/9
तोरजी का झालरा
यह एक खूबसूरत बावड़ी है, जिसकी सीढ़ियों का अद्भुत डिज़ाइन आपको हैरान कर देगा. यह जगह फोटोग्राफी और आराम करने के लिए एकदम परफेक्ट है, जहां आप शहर की हलचल से दूर कुछ पल बिता सकते हैं.
6/9
घंटाघर
शहर के बीच में स्थित घंटाघर के चारों ओर फैला सरदार बाज़ार अपनी चहल-पहल और रंग-बिरंगी दुकानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की गलियों में घूमना और लोकल चीजें खरीदना एक अलग ही मज़ा है.
7/9
स्वादिष्ट खाने
जोधपुर अपने चटपटे और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है. यहां का मिर्ची बड़ा, माखनियां लस्सी और प्याज़ कचौरी का स्वाद एक बार चखने के बाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे.
8/9
रंग-बिरंगी हस्तकला
जोधपुर की कला और शिल्प बहुत प्रसिद्ध है. यहां आपको रंग-बिरंगी बंदनी की साड़ियां, चमड़े के जूते (मोजड़ी) और शानदार एंटीक गहने मिलेंगे, जो आपको अपनी तरफ खींच लेंगे.
9/9
जोधपुर
अगर आप भी राजस्थान जा रहे हैं तो जोधपुर की इन चीजों को एक बाीर विजिट करना न भलें. जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगीं.