Rajasthan Tourism: भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान सर्दियों में घूमने की बेहतरीन जगह है. विश्व धरोहर घोषित यह घना पक्षी विहार एशिया के शानदार क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां 230 से अधिक विदेशी प्रवासी पक्षी आते हैं. यह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों का स्वर्ग है.
1/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
सर्दियों की छुट्टियों में अगर आप प्रकृति के करीब जाकर सुकून और अद्भुत नजारों का अनुभव करना चाहते हैं, तो राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान आपके लिए स्वर्ग समान है. यह स्थान घने वृक्षों और शांत तालाबों से घिरा हुआ है, जो शोरगुल से दूर पक्षियों का घर है.
2/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
केवलादेव को 1971 में संरक्षित पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया गया था और 1985 में इसे विश्व धरोहर का गौरव प्राप्त हुआ. 18वीं सदी के मध्य में भरतपुर के दक्षिण-पूर्व में एक छोटे जलाशय के रूप में निर्मित यह 'घना पक्षी विहार'आज एशिया के सबसे मसहूर पक्षी क्षेत्रों में गिना जाता है.
3/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
सर्दियों के मौसम में यहां हजारों की संख्या में दुर्लभ विदेशी प्रवासी पक्षी आते हैं.लगभग 230 से 375 से अधिक प्रजातियों के पक्षी यहां देखे जा सकते हैं. वे यहां घोंसले बनाते हैं,प्रजनन करते हैं और गर्मी की शुरुआत होते ही वापस अपने देशों को लौट जाते हैं.
4/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
यहां आने वाले प्रमुख पक्षियों में साइबेरियन क्रेन, भारतीय सारस क्रेन, जल मुर्गी, चीनी मुर्गी, हिरन, पेन्टेड स्टॉर्क, नॉब बिल्ड डक, व्हाइट स्पून बिल, और सैण्ड पाइपर शामिल हैं.
5/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
यह उद्यान प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो यहां पक्षियों की अद्भुत गतिविधियों को कैमरे में कैद करते हैं.
6/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
पक्षियों के अलावा, यह स्थान कई स्तनधारियों को देखने के लिए भी उत्कृष्ट है, जिनमें सुनहरे सियार, धारीदार लकड़बग्घा, मछली पकड़ने वाली बिल्ली, जंगली बिल्ली, नीलगाय, सांभर, काला हिरण और जंगली सूअर शामिल हैं.
7/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
केवलादेव पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा आगरा में है, जो भरतपुर से सिर्फ 56 किलोमीटर दूर है.साथ ही यहां से नियमित रेल सेवाओं के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और आगरा जैसे सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है. दिल्ली की दूरी यहां से 184 किलोमीटर है.
8/8
Keoladeo Ghana National Park: Bharatpur Bird Sanctuary
अगर आप भी भरतपुर जा रहे हैं तो एक बार केवलादेव नेशनल पार्क घूमने जरूर जाएं, जो आपकी सर्दियों के ट्रिप को शानदार बना देगें.