Seven Wonder Park: राजस्थान के कोटा शहर में, खूबसूरत किशोर सागर झील के किनारे सेवन वंडर्स पार्क स्थित है. यह एक ऐसा अनोखा पर्यटन स्थल है जहां आप दुनिया के सात अजूबों का एक छोटा मॉडल एक ही जगह पर देख सकते हैं. यह पार्क न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि फिल्म शूटिंग और सेल्फी प्रेमियों के लिए भी एक पसंदीदा जगह है.
1/7
Seven Wonder Park
राजस्थान के कोटा शहर में, खूबसूरत किशोर सागर झील के किनारे सेवन वंडर्स पार्क स्थित है. यहां विश्व के सात अजूबों के खूबसूरत और सटीक मॉडल देखने को मिलते हैं, जैसे ताजमहल, एफिल टॉवर, पीसा की झुकी मीनार आदि.
2/7
किशोर सागर झील
यह पार्क किशोर सागर झील के खूबसूरत तट पर स्थित है, जिससे यहां का वातावरण और भी शांत व मनमोहक हो जाता है. इसकी खूबसूरती और अनूठे मॉडल्स के कारण यह पार्क फिल्म शूटिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान है.
3/7
सेल्फी प्रेमियों का स्वर्ग
यहां के आकर्षक मॉडल और सुंदर परिवेश सेल्फी लेने और फोटोशूट कराने के लिए बेहतरीन जगह हैं, जिससे यह पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र बना हैं.
4/7
Seven Wonder Park
पार्क में आकर पर्यटकों को ऐसा महसूस होता है मानो उन्होंने एक ही जगह पर पूरी दुनिया की सैर कर ली हो. यह पार्क न केवल मनोरंजक है, बल्कि यहां पर आकर इन विश्व प्रसिद्ध संरचनाओं के बारे में जान सकते हैं.
5/7
शाम की रोशनी का नजारा
शाम के समय, जब मॉडल और पार्क में रोशनी की जाती है, तो यहां का नजारा और भी जादुई और आकर्षक हो जाता है. यह पार्क कोटा शहर के सबसे महत्वपूर्ण और पहचाने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है.
6/7
खान-पान के स्टॉल
पार्क के अंदर और बाहर दोनों जगह खान-पान के स्टॉल मौजूद हैं, जहां पर्यटक घूमने के बाद अपनी पसंदीदा चीजों का स्वाद ले सकते हैं.
7/7
विदेशी सैलानी
इन अजूबों को देखने के लिए देश के कोने-कोने से और यहां तक कि विदेशी सैलानी भी कोटा आते हैं.