Udipur Moti Magri: मोती मगरी, महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक का एक भव्य स्मारक है, जहां से उदयपुर और झीलों का मनमोहक नजारा दिखता है. इसका शांत माहौल, सूर्यास्त का दृश्य और इतिहास की कहानियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.
1/9
मोती मगरी
मोती मगरी, उदयपुर के सबसे खूबसूरत और मशहूर स्थलों में से एक है. यहां पर महाराणा प्रताप की बहादुरी और गौरवशाली इतिहास की कहानियां भी छिपी हुई हैं. जहां हर इतिहास प्रेमी को एक बार जरूर विजिट करना चाहिए.
2/9
महाराणा प्रताप का भव्य स्मारक
यह स्मारक मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप को समर्पित है. पहाड़ी की चोटी पर उनकी एक बड़ी कांस्य प्रतिमा है, जिसमें वे अपने प्रिय घोड़े चेतक पर सवार हैं.
3/9
फतेह सागर झील
यह स्मारक फतेह सागर झील के पास एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है, जिसे 'मोती मगरी' या 'पर्ल हिल' के नाम से जाना जाता है. इसकी ऊंचाई इसे एक खास स्थान बनाती है.
4/9
चेतक
प्रतिमा में महाराणा प्रताप के साथ उनके वफादार घोड़े चेतक को भी दिखाया गया है, जिसने हल्दीघाटी के युद्ध में अपनी जान देकर उन्हें बचाया था. यह दृश्य उनकी बहादुरी और चेतक की वफादारी को दिखाता है.
5/9
विहंगम दृश्य
पहाड़ी की चोटी से पूरे उदयपुर शहर और आस-पास की झीलों का शानदार मनोरम दृश्य दिखाई देता है. आप यहां से फतेह सागर, पिछोला और स्वरूप सागर झील को एक साथ देख सकते हैं.
6/9
सूर्यास्त का अद्भुत नजारा
सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद ही शानदार होता है. जब सूरज की लालिमा पूरे शहर और झीलों पर पड़ती है, तो यह दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. शाम के समय यहां एक साउंड एंड लाइट शो आयोजित किया जाता है, जो महाराणा प्रताप के जीवन और उनकी वीरता की कहानी सुनाता है. यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
7/9
शांत और सुकून भरा माहौल
शहरी शोरगुल से दूर, यह जगह शांति और सुकून प्रदान करती है. यहां आकर आप आराम से प्रकृति और इतिहास का आनंद ले सकते हैं.
8/9
हल्दियाघाटी का इतिहास
स्मारक के पास एक छोटा सा संग्रहालय भी है, जिसमें महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी के युद्ध से जुड़ी कलाकृतियां और जानकारी प्रदर्शित की गई हैं. यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक खास जगह है.
9/9
हरी-भरी हरियाली
इस स्मारक के चारों ओर सजे-धजे बगीचे और हरियाली है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं. यह जगह आराम करने और फोटो खींचने के लिए भी एक बेहतरीन स्पॉट है.