Rajasthan tourism: माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां हरे-भरे जंगल, बहते झरने और शांत झीलें हैं जो इसे पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाती हैं. मानसून के दौरान अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं के बीच यहां के नज़ारे किसी जन्नत से कम नहीं लगते.
1/9
Mount Abu
क्या आप भी मानसून में माउंट आबू की इस खूबसूरती का अनुभव करना चाहेंगे? माउंट आबू अपनी ठंडी जलवायुऔर प्राकृतिक सुंदरता के कारण राजस्थान का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है. जहां पर मानसून के दौरान पर्यकों की भीड़ लगी रहती है.
2/9
Mount Abu
माउंट आबू अरावली पर्वतमाला के बीच बसा है, जहां की घनी हरियाली और वनस्पति आंखों को सुकून देती है. कपल्स और परिवार दोनों के लिए यह एक रोमांटिक और आरामदायक जगह है, जहां प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताए जा सकते हैं.
3/9
नक्की झील
यह एक सुंदर, मानव-निर्मित झील है जहां आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं और शांत वातावरण में प्रकृति का मज़ा ले सकते हैं. यहां आसपास की हरियाली और शांति मन मोह लेती है.
4/9
गुरु शिखर से बादलों का नज़ारा
अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर से पूरे माउंट आबू और आसपास की घाटियों का मनोरम मनोरम दृश्य दिखाई देता है. गुरु शिखर से बादलों के बीच का नज़ारा देखना ऐसा लगता है जैसे आप बादलों के ऊपर खड़े हों, यह एक खूबसूरत नजारा होता है.
5/9
टोड रॉक
नक्की झील के पास एक चट्टान जिसका आकार मेंढक जैसा है, जिसे टोड रॉक कहते हैं. यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट और शानदार व्यू पॉइंट है. प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जहां आप कई प्रकार के पेड़-पौधे और जीव-जंतु देख सकते हैं.
6/9
फोटोग्राफी
मानसून के दौरान यहां कई छोटे-बड़े झरने जीवंत हो उठते हैं और आसपास के जंगल ट्रेकिंग और प्रकृति की सैर के लिए शानदार जगह हैं. हरे-भरे माहौल, धुंध और बदलते मौसम के नज़ारे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं.
7/9
शांत पीस पार्क
ब्रह्मा कुमारी आश्रम का पीस पार्क एक शांत और सुंदर जगह है जहां ध्यान और प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है.
8/9
सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा
सनसेट पॉइंट से पहाड़ों के पीछे डूबते सूरज का नज़ारा बेहद खूबसूरत और शांत करने वाला होता है. मानसून में माउंट आबू का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है, हरियाली और ताजगी चारों ओर बिखरी रहती है.
9/9
दिलवाड़ा जैन मंदिरों
यहां के दिलवाड़ा जैन मंदिर अपनी अद्भुत रूप से जटिल और बारीक़ संगमरमर की नक्काशी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं,