Rajasthan tourism: माउंट आबू के पास गुरु शिखर (सबसे ऊंची चोटी), जेस्सोर भालू सैंक्चुअरी (सफारी हेतु), हिल पोलो फॉरेस्ट (ट्रेकिंग हेतु) और झीलों का शहर उदयपुर (सिटी पैलेस) घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं. ये डेस्टिनेशन आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएंगे.
1/10
Rajasthan tourism
राजस्थान जिसे शाही मेहमान नवाज़ी और अद्भुत किलों की धरती कहा जाता है, वहां माउंट आबू एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहां पूरे साल सैलानियों की भारी भीड़ रहती है. हालांकि, पर्यटक अक्सर माउंट आबू की मुख्य जगहों को घूमकर लौट जाते हैं और इसके आसपास की कई शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं.
2/10
माउंट आबू
यदि आप माउंट आबू की यात्रा कर रहे हैं, तो इसके नजदीक स्थित ये चार डेस्टिनेशन एक बार जरूर विजिट करें जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देंगे.
3/10
गुरु शिखर
माउंट आबू के आसपास की सबसे लोकप्रिय और ऊंची जगह है गुरु शिखर. यह सिर्फ एक पर्वत नहीं, बल्कि अरावली पर्वत शृंखला के साथ-साथ राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी है, जो समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
4/10
विशेषता
सर्दियों में इसकी सुंदरता हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों को टक्कर देती है, जबकि बारिश में यह पूरा शिखर बादलों से ढक जाता है. यह ऋषि वशिष्ठ का निवास स्थल भी माना जाता था. यह माउंट आबू मुख्य शहर से लगभग 15 किमी दूरी पर है.
5/10
जेस्सोर स्लॉथ भालू सैंक्चुअरी
गुरु शिखर से आगे बढ़ते हुए, आप जेस्सोर स्लॉथ भालू सैंक्चुअरी पहुंच सकते हैं, जिसकी स्थापना 1978 में हुई थी. यह खूबसूरत सैंक्चुअरी अरावली पर्वतमाला के बीचों-बीच स्थित है.
6/10
विशेषता
इसे राजस्थान का एकमात्र भालू सैंक्चुअरी माना जाता है. हालांकि अब भालुओं की संख्या कम है, लेकिन यह जगह अपनी जंगल सफारी और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है. सर्दियों के मौसम में यहां की हरियाली और शांति चरम पर होती है. इसकी दूरी माउंट आबू से लगभग 65 किमी है.
7/10
हिल पोलो फॉरेस्ट
भले ही यह जगह तकनीकी रूप से गुजरात के विजयनगर में आती है, लेकिन यह माउंट आबू सीमा से सटी होने के कारण किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है.
8/10
विशेषता
यह फॉरेस्ट हरनव नदी के पास स्थित है और बादलों से ढके पहाड़ों, घने जंगलों, और झील-झरनों के लिए जाना जाता है. इसका शांत वातावरण पिकनिक और ट्रेकिंग/हाईकिंग के लिए एकदम सही है. वीकेंड में यह राजस्थान और गुजरात दोनों राज्यों के पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है.जिसकी दूरी माउंट आबू से लगभग 129 किमी. पर है.
9/10
उदयपुर
घुमक्कड़ों के लिए दूरी मायने नहीं रखती, और जब मंज़िल झीलों का शहर उदयपुर हो, तो यह सफ़र और भी ज़रूरी हो जाता है. उदयपुर वह जगह है जहां देश-विदेश के पर्यटक शाही मेहमान नवाज़ी का लुत्फ़ उठाने पहुंचते हैं.
10/10
विशेषता
यहां आप सिटी पैलेस, जग मंदिर पैलेस, लेक पैलेस, सज्जनगढ़ फोर्ट और सहेलियों की बाड़ी जैसे ऐतिहासिक व मनमोहक स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. साथ ही, यहां ऊंट सवारी का भी शानदार आनंद लिया जा सकता है. जो दूरी माउंट आबू से लगभग 163 किमी.पर है.