Rakhi Celebration 2025: पुष्कर शहरअपनी शांति और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है, और यहां का रक्षाबंधन भी कुछ खास है. यहां बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने से पहले पारंपरिक और आध्यात्मिक तरीके से इस पर्व को मनाती हैं, जो इसे एक अनूठा अनुभव बनाता है.
1/6
Rakshabandhan 2025
पुष्कर शहरअपनी शांति और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है, और यहां का रक्षाबंधन भी कुछ खास है. इस पर्व का मुख्य केंद्र यहां का पवित्र पुष्कर सरोवर है. भाई-बहन त्योहार मनाने के लिए इसके 52 घाटों पर इकट्ठा होते हैं.
2/6
Rakshabandhan 2025
यहां बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए, राखी बांधने से पहले सरोवर में एक पवित्र डुबकी लगाती हैं. जिसके बाद राखी का प्रेम भरा त्यौहार मनाती हैं.
3/6
Rakshabandhan 2025
घाटों पर पूजा-पाठ और मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है, जिससे त्योहार का महत्व और बढ़ जाता है. राखी के दिन पुष्कर के घाटों पर स्थानीय और दूर-दराज से आए लोगों की भीड़ से एक अलग ही रौनक और उत्साह देखने को मिलता है.
4/6
Rakshabandhan 2025
राखी की रस्म के बाद, भाई-बहन पास के मंदिरों, खासकर भगवान ब्रह्मा के मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा करते हैं. यहां का शांत वातावरण, सरोवर का निर्मल जल और आसपास के मंदिर मिलकर एक ऐसा खूबसूरत दृश्य बनाते हैं, जो दिल को छू लेता है.
5/6
Rakshabandhan 2025
मान्यता है कि पुष्कर के पवित्र घाटों पर की गई पूजा और बांधी गई राखी भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत करती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
6/6
Rakshabandhan 2025
पुष्कर में रक्षाबंधन मनाना एक ऐसा अनुभव है जो भाई-बहन के प्यार और सच्ची भावनाओं को दर्शाता है. यह रक्षाबंधन को सिर्फ एक धागा बांधने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि इसे एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बनाता है.