Ranthambore national park: कभी जयपुर के शाही परिवार का निजी शिकारगाह रहा रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, आज दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है. यह स्थान बाघों और अन्य वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं.
1/7
अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और किसी खूबसूरत जगह की तालाश में हैं तो राजस्थान की ये जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है. यहां पर प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं.
2/7
यह राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर से 14 किमी दूर, अरावली और विंध्य पर्वतमाला के बीच स्थित है. यहां सिर्फ बाघ ही नहीं, बल्कि चिंकारा, सांभर, चीतल और कई प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं.
3/7
यह कभी जयपुर राजघराने का निजी खेल अभ्यारण्य हुआ करता था, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है.रणथंभौर को यहां के बाघों के लिए जाना जाता है, जिसे बाघों के घर भी कहा जाता है.
4/7
रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और पहाड़ियां इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं. जो वन्यजीवों और प्रकृति की तस्वीरें लेने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.
5/7
यहां पर्यटक जीप सफारी के माध्यम से जंगल के अंदर जाकर वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं. जहां पर दूर-दूर से घूमने के लिए पर्यटक आते हैं.
6/7
खासकर मॉनसून के बाद, जंगल के भीतर बहने वाले झरने यहां के माहौल को और भी मनमोहक बनाते हैं. यहां पर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं
7/7
यह राष्ट्रीय उद्यान सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे यह पर्यटकों के लिए सुविधाजनक है. जो जयपुर से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है.