Udaipur Tourism: अगस्त में करें राजस्थान की इस खूबसूरत नगरी में स्वर्ग सी सैर, नजारे ऐसे कि कर देगें मंत्रमुग्ध!

Published: Jul 30, 2025, 04:47 PM|Updated: Jul 30, 2025, 04:47 PM

Udaipur Tourism: उदयपुर, जिसे अक्सर "वेनिस ऑफ द ईस्ट" कहा जाता है, अरावली की पहाड़ियों से घिरा एक बेहद खूबसूरत शहर है. इसकी स्थापना 1553 ई. में महाराणा उदयसिंह द्वितीय ने की थी. यह शहर, अपनी नीली झीलों, अरावली की पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है.