Hariyali Teej 2025 : राजस्थान में हरियाली तीज रंग बिरंगी झांकियों से भरा रहता है. ये वक्त राजस्थान में सैर सपाटा करने आने वाले सैलानियों के लिए मनमोहक हो सकता है.
1/9
राजस्थान में हरियाली तीज रंग बिरंगी झांकियों से भरा रहता है. ये वक्त राजस्थान में सैर सपाटा करने आने वाले सैलानियों के लिए मनमोहक हो सकता है.
2/9
इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनायी जाएगी. इस दिन की तैयारी एक हफ्ते पहले से ही राजस्थानी सुहागिन महिलाएं करने लगती हैं.
3/9
हरियाली तीज पर गुलाबी नगरी में तीज माता की भव्य शोभायात्रा की साक्षी बनती है. रंगों से भरी ये शोभायात्रा देखने के लिये सैलानी बढ़ी संख्या में जयपुर आते हैं.
4/9
हरियाली तीज पर उदयपुर के पिछोला झील पर नाव जुलूस निकाला जाता है. जो बिल्कुल जादुई अनुभव वाला दृश्य होता है.
5/9
उदयपुर की पिछोला झील पहले से ही अपनी खूबसूरती के लिये जानी जाती है, ऐसे उदयपुर आए तो यहां नौकाविहार का आनंद जरूर लें.
6/9
हरियाली तीज पर पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना विशेष प्रकार की होती है. आध्यात्म की तलाश में राजस्थान आए सैलानियों के लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकता है.
7/9
हरियाली तीज पर जोधपुर जिसे नीला शहर भी कहते हैं समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए लोक नृत्य और संगीत से सराबोर हो जाता है.
8/9
हरियाली तीज पर घेवर का आनंद लिए बगैर आप इस त्योहार का मजा नहीं ले सकते हैं, साथ ही तीज पर और भी कई पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन बनाये जाते हैं.
9/9
हरियाली तीज पर रंग बिरंगा राजस्थान और भी ज्यादा रंगों से भर जाता है. बाजारों में खासतौर पर गुलाबी और हरा रंग छाया रहता है. महिलाएं भी लहेरिया साड़ियां लेना पसंद करती है.