Rajasthan Trending: बुजुर्ग का सनसनीखेज कारनामा! पहाड़ी की चोटी पर साइकिल योग से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Written By : Sagar | Updated: Jun 06, 2025, 10:46 AM

Rajasthan Trending: 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों की पहली मनपसंद एक्टिविटी योगा करना होता है. लेकिन जोधपुर के खींवराज गुर्जर ने ये धारणा तोड़ दी है. वह घर में आराम से बैठने की उम्र में बीएमएक्स साइकिल पर योगा करते हुए दिखाई देते हैं.

साइकिल पर योग1/7
जोधपुर की एक ऊंची पहाड़ी पर ली गई एक तस्वीर इन दिनों खूब चर्चा में है. इस तस्वीर में एक बुजुर्ग शख्स साइकिल पर बैठे-बैठे योग करते दिखते हैं और वह भी जमीन से करीब 300 फीट ऊपर. यह नजारा किसी को भी चौंका सकता है.
खींवराज गुर्जर2/7
हम बात कर रहे हैं खींवराज गुर्जर की – एक ऐसे इंसान की कहानी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जहां अधिकतर लोग रिटायरमेंट के बाद घर पर योग को अपनाते हैं, वहीं खींवराज ने इसे ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. वे ऊंची पहाड़ियों पर साइकिल के साथ पहुंचते हैं और वहीं योग करते हैं.
शौक और दिलचस्पी को एक साथ मिलाया3/7
खींवराज को पहले से ही साइकिलिंग का बहुत शौक था, लेकिन जब उन्हें योग में दिलचस्पी हुई, तो उन्होंने दोनों शौकों को मिलाकर कुछ ऐसा कर दिखाया जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने ‘साइकिल योगा’ की एक अनोखी शैली इजाद की, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो चुकी है.
बीएमएक्स साइकिल का इस्तेमाल4/7
उनकी सवारी भी खास है. बीएमएक्स नाम की यह 12 किलो की साइकिल वे अपने कंधे पर टांगकर पहाड़ी पर चढ़ते हैं. इसका हैंडल 90 डिग्री तक घूम सकता है और इसके टायरों में हवा वे खुद अपने हिसाब से रखते हैं ताकि बैलेंस बना रहे.
असली योद्धा5/7
खींवराज न केवल योगा करते हैं, बल्कि वे जिंदगी के असली योद्धा भी हैं. एक समय ऐसा भी आया जब एक हादसे में उन्होंने अपने बेटे और पोते – दोनों को खो दिया. लेकिन उन्होंने इस गहरे दुख को अपने जज्बे के आगे झुकने नहीं दिया. इस हादसे के बाद भी वे टूटे नहीं, बल्कि और मजबूत होकर उभरे. आज वे अपनी पोती, जिसका नाम उन्होंने ‘योगा’ रखा है, के साथ बिताए हर पल को संजोते हैं. उनकी पोती अब विदेश में रहती है.
लिम्का बुक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स6/7
खींवराज का यह जुनून उन्हें लिम्का बुक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स में 9 रिकॉर्ड्स दिला चुका है, और वे विदेशों में भी कई सम्मान पा चुके हैं. वे खुद बताते हैं कि उनकी बीएमएक्स साइकिल ताइवान में बनी है, जिसे उन्होंने दुबई से महज 6000 रुपये में खरीदा था. इस खास साइकिल में एक पहिए में 140 ताड़ियां (स्पोक्स) हैं.
प्रेरणा7/7
आज खींवराज सिर्फ एक साइकिलिस्ट या योग शिक्षक नहीं हैं – वे एक प्रेरणा हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी संभव है – चाहे उम्र कोई भी हो.