राजस्थान के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से बारिश होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं. साथ ही तेज हवाएं चल सकती है.
Published:Jul 11, 2025, 01:01 PM IST | Updated:Jul 11, 2025, 01:01 PM IST
1/7
Rajasthan Weather Update
1/7
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 11 जुलाई को राजस्थान के 26 जिलों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें बारां, दौसा, झुंझुनूं, चूरू, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, कोटा, सीकर, नागौर शामिल है. इस दौरान आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
2/7
मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और झारखंड क्षेत्र के ऊपर स्थित है. इसके आने वाले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.