राजस्थान में शीतलहर के साथ पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, इस इलाके का पारा पहुंचा 1 डिग्री
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ने लगी है.उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है, जिससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लदी है. जानिए मौसम का ताजा अपडेट.
Published: Nov 12, 2025, 01:03 PM IST | Updated: Nov 12, 2025, 01:03 PM IST
1/7
Rajasthan Weather Update
1/7
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, जिससे कई इलाकों सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा और करौली में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.
2/7
Rajasthan Weather Update
2/7
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में 12 नवंबर को टोंक जिले के साथ ही सीकर जिले में आने वाले 5 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है.