Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मानसून की विदाई के बाद अब ठंड की दस्तक शुरू हो गई है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में आज का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. वहीं, सीकर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि दिवली तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक हवा के पैटर्न में बदलाव से पूरे राज्य में सर्दी का असर और बढ़ेगा. अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
6/7
Rajasthan Weather Update
अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान के सभी इलाकों में आसमान साफ रहा. दिन में धूप तेज रही और सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाएं चलीं. कई शहरों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ा.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने कहा कि सबसे ठंडी रात सीकर में रही, जहां तापमान 15.5 डिग्री रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट या बढ़ोतरी होने के आसार हैं.