Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार बारिश का दौर देखने के बाद अब मानसून की गति रुक गई है. ऐसे में आज यानी 14 सितंबर को मौसम साफ रह सकता है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. जानिए मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर में वर्तमान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है, जिसमें आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. साथ ही आर्द्रता 58 प्रतिशत है और हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहेगी. आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 सिंतबर तक उदयपुर में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है. वहीं 18 और 19 सितंबर को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे मौसम एक बार फिर से बदल सकता है, जिसके असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 18 और 19 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं लेकिन इससे पहले राज्य में तेज देखने को मिल रही है.
5/7
Rajasthan Weather Update
अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो प्रदेश के बहुत सी जगहों पर अधिकतम तापमान 35 से चढ़कर 38 तक जा पहुंचा.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान जहां मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है वहां से मानसून की विदाई तय सी हो गई है. 15 सितंबर से ही राज्य के कुछ हिस्सों से मानसून के लौट सकता है, जिसकी आशंका जताई गई है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है.