Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज यानी 21 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा. दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए और बारिश को लेकर अलर्ट जारी है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 21 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा प्रदेश के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने और शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
4/7
Rajasthan Weather Update
जयपुर अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माउन्ट आबू (सिरोही) में 15.7 डिग्री दर्ज किया गया.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली हल्की ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं. ऐसे में दिन के समय धूप खिल रही है और रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ठंड का मौसम समय से पहले दस्तक दे चुका है. ऐसे में अक्टूबर महीने से ही प्रदेश में सर्दी का असर महसूस हो रहा है.