Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ऐसे तो मानसून की विदाई हो चुकी हैं लेकिन अभी भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 21 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.
2/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है, जैसे चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी में 74 मिमी और निम्बाहेड़ा में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में 24 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में बारिश या तूफान आ सकता है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम और कही-कही पर भारी और पश्चिमी राजस्थान में कही-कही हल्की बारिश दर्ज. राज्य में सर्वाधिक बारिश भोपालसागर (चित्तौडगढ़) में 85.0 मिमी दर्ज की गई.मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में बारिश या तूफान आ सकता है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 21 सितंबर को उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, कोटा, उदयपुर और आसपास के इलाकों में आगामी 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
7/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पश्चिमी राजस्थान में आने वाले 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना हैं.