Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार बारिश का दौर शुरू होने के बाद मौसम बदल गया है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जिलों में 25 से 28 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 25 से 28 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा बाकी अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. बीते दिनों एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में बारिश हो सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट की संभावना है. अगले 48 घंटों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है.
5/7
Rajasthan Weather Update
आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और सीकर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा.