Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ है, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 25 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
3/7
Rajasthan Weather Update
आने वाले दिनों में 25 से 28 अक्टूबर के बीच कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. साथ ही तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में शनिवार से चार दिन तक बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकती है. ऐसे में माना जा रहा है कि महीने के आखिरी तक राजस्थान में तेज सर्दी पड़ सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक, गुरुवार यानी 23 अक्टूबर को प्रदेश के 18 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया. सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान सीकर में 12.5 डिग्री रहा.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में बने डिप्रेशन सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा.
7/7
Rajasthan Weather Update
इसके चलते आने वाले चार दिन तक कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान बादल भी छाए रह सकते हैं.