राजस्थान के इन इलाकों में 3 से 6 अगस्त भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

Published: Aug 03, 2025, 01:03 PM|Updated: Aug 03, 2025, 01:03 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 3 अगस्त से राज्य में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.