Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 3 सितंबर यानी आज के लिए कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है. जानें आज के मौसम का हाल.
1/7
राजस्थान में आज, 3 सितंबर को मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
2/7
वहीं, जयपुर में गरज के साथ बारिश और धुंध भरे मौसम की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
3/7
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 3 सितंबर को झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही यहां आंधी-तूफान आ सकता है.
4/7
इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जैसे जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
5/7
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 3 से 7 सितंबर तक बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
6/7
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में आने वाले 24 घंटों में पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं, जिससे प्रदेश में बारिश हो सकती है.
7/7
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 3 सितंबर से पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी इलाकों में दुबारा भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 3, 4 और 5 सितम्बर को कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश हो सकती है.