Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते राज्य में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 5 अगस्त को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानिए मौसम की ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 5 अगस्त को करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर और धौलपुर जैसे जिलों के लिए भारी बारिश होने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में इस दौरान आकाशीय बिजली, बादल गरजने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पूर्वी राजस्थान अगले 3-4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां भारी बारिश से राहत मिलेगी. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश के साथ मौसम शुष्क रहेगा.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे असर से 7-8 अगस्त को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली और जयपुर जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त के बाद प्रदेश में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने के आसार हैं.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में धूप की तुलना में बादल ज्यादा हैं और धुंध छाई हुई है और अधिकतम तापमान 32°C है. वर्तमान तापमान 29°C है, आर्द्रता 72% और तापमान 34°C के आसपास है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज धूप की तुलना में बादल अधिक रहेंगे, अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के बीच रहेगा. दिन में 20% और रात में 10% बारिश होने की संभावना है.