Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून के चलते लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 6 अगस्त यानी आज बुधवार को 6 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया गया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 6 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. साथ ही सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में भी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.
2/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ जिलों में काले बादल छाए रह सकते हैं.
3/8
Rajasthan Weather Update
वहीं, राजस्थान में मानसून अभी कमजोर है लेकिन फिर भी साबला, बांसवाड़ा और बारां जैसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
4/8
Rajasthan Weather Update
वहीं, 7 अगस्त को एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी. 7 अगस्त को पांच जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
5/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अगस्त यानी गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, 8 अगस्त को हल्की बारिश और तापमान बढ़ने की संभावना है. इसके बाद 9 अगस्त को राज्य में भारी बारिश के आसार हैं.
6/8
Rajasthan Weather Update
मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को 13 जिलों में बारिश हो सकती हैं, जिसमें बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा जिले शामिल हैं.
7/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की धूप खिली रहेगी और धुंध भी छाई रह सकती है. तापमान 29°C है, आर्द्रता 68% और तापमान 33°C के आसपास रहने के आसार हैं.
8/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आज धूप और बादलों का मिश्रण रहने की संभावना है. ऐसे में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C के बीच और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहेगा.