Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग आज यानी 7 सितंबर को फिर से एक बार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानिए मौसम की ताजा अपडेट.
1/7
राजस्थान में आज यानी 7 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ऐस में मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट है, जिसमें जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, पाली और राजसमंद शामिल हैं. इन जिलों में भारी बारिश आ सकती है.
2/7
मौसम विभाग का कहना है प्रदेश के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश जारी रह सकती है, जिसमें उदयपुर और जोधपुर शामिल है.
3/7
इसके अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ और अजमेर संभाग के में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, बाड़मेर और जालौर में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.
4/7
मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश से उदयपुर, कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बन हुए हैं. यहां पर जलभराव और यातायात प्रभावित हो रहा है.
5/7
ऐसे में मौसम विभाग ने यहां पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने कहा कि मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगहों पर रहें.
6/7
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी रविवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अति भारी बारिश होने वाली है. ऐसे में प्रदेश के 23 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, जसमें 13 जिलों में अति भारी बारिश चेतावनी जारी की गई है.
7/7
वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर के साथ सभी जिलों में आज रविवार और कल सोमवार को भारी बारिश होने के आसार हैं.