Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
1/7
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
2/7
वहीं जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर जयपुर के तापमान की बात करें, तो जयपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है.
3/7
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में खासकर पश्चिमी राजस्थान में मौसम फिर से शुष्क हो सकता है. जिसके चलते तापमान में 4-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
4/7
बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल गर्मी और उमस का असर जारी है. गुरुवार को जैसलमेर सबसे गर्म जिला रहा.
5/7
जैसलमेर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी-वर्षा में कमी तथा आगामी 45 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.
6/7
वहीं तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की अधिक संभावना है. इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
7/7
7 जून से उदयपुर और कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है बाकी अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 7-8 जून को बीकानेर संभाग का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.