Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है. बीते 2 दिनों से पारा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. साथ ही बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में जबरदस्त हीट वेव जारी रही.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं. साथ ही तापमान में राहत के भी कोई संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 8 से 10 जून तक बीकानेर में पारा 46 डिग्री के पार रह सकता है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटों में तापमान 5 से 7 डिग्री बढ़ा. जयपुर में पारा 2 डिग्री तक बढ़ा. मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीट वेव जारी रहेगी. आने वाले 4-5 दिन तापमान में और तेजी आएगी, साथ ही हीट वेव्स भी चलेंगी.
3/7
Rajasthan Weather Update
इस बार भारत में मानसून की जल्दी एंट्री हो गई लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी हो गई है. हालांकि राजस्थान में मानूसन 20 जून तक आ सकता है.
4/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने इस मानसून में राज्य के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत बारिश होने की आशंका जताई है.
5/7
Rajasthan Weather Update
बता दें कि साल 2024 में राजस्थान में 662.87 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी. राजस्थान में साल 2024 में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी.
6/7
Rajasthan Weather Update
बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा. वहीं कोटा में 44, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, अजमेर में 40.9, अलवर में 41, जयपुर में 41.8, पिलानी में 42.2, सीकर 40, फतेहपुर में 41.2, जोधपुर में 42.2, बीकानेर में 45.2 और चूरू में 43.6 अधिकतम तापमान रहा.
7/7
Rajasthan Weather Update
गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बीकानेर और कोटा में तेज लू चल रही है. वहीं, जयपुर और जोधपुर में भी दोपहर के समय खुले में निकलना मुश्किल हो गया है.