Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, सीकर और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा.
1/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
राजस्थान में आज मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है. सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं और कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी ने कड़ाके की ठंड को और अधिक बढ़ा दिया है.
2/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है.ऑरेंज अलर्ट- सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर, भरतपुर, दौसा और सीकर में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. तो वहीं येलो अलर्ट- जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, कोटा और झालावाड़ सहित 15 जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए बारिश का अलर्ट है.
3/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
जयपुर राजधानी में सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मॉर्निंग वॉकर्स और दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. धूप पूरी तरह गायब है और गलन बढ़ गई है.
4/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
बारां व सवाई माधोपुर, इन क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बिजली चमक रही है और रुक-रुक कर बरसात हो रही है. जहां एक ओर सर्दी से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से रबी की फसलों को काफी लाभ मिलेगा.
5/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
सीकर, शेखावाटी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच बूंदाबांदी ने आमजन की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.
6/6
Rajasthan Weather Today: Top Cold City
मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश के थमने के बाद प्रदेश में पारे में भारी गिरावट आएगी. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे शीतलहर के तीखे तेवर एक बार फिर नजर आएंगे. आज शाम से ही तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सर्दी का सितम और गहरा जाएगा.