Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश में 48 घंटे और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है. गंगानगर-हनुमानगढ़ में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है. जयपुर, जोधपुर, कोटा में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा.
1/7
राजस्थान में ऊष्णरात्री का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 48 घंटे और भीषण गर्मी का अलर्ट और गंगानगर-हनुमानगढ़ में पारा 48 डिग्री पारा जाने की चेतावनी दी है. इसके अलावा जोधपुर, कोटा में हीटवेव चलने के आसार हैं.
2/7
वहीं, राजधानी जयपुर का तापमान 45 डिग्री पहुंचा. बीकानेर संभाग में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा प्री-मानसून को लेकर 14-15 जून से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं.
3/7
फतेहपुर में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते मुख्य बाजार सहित प्रमुख सड़क मार्ग पर सन्नाटा पसरा हुआ है. भीषण गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को आज 43.9 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
4/7
वहीं, अलवर में आसमान से बरसती आग के बीच जिंदगी थम सी गई है. अगर बात करें तो 3 दिन के अंदर पर 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. लोग घरों में दुबक गए बाजारों में सन्नाटा पसर गया है. रविवार से ही अलवर जिला भीषण गर्मी की चपेट में रहा. अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है और वहीं बिजली की खपत भी बढ़ गई है.
5/7
मौसम विभाग के अनुसार, हीट वेव का असर आने वाले 6 दिन तक और रह सकता है. इस गर्मी को देखकर लोग कह रहे है कि नौतपा तो अब शुरू हुआ है. आज भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर है. अलवर शहर भट्टी की तरह तप रहा है.
6/7
बुधवार को बारां के छीपाबड़ौद लहसुन मंडी में लहसुन बेचने गए किसान कछावन निवासी पुरुषोत्तम कुशवाह की मौत हो गई. किसान लहसुन मंडी में ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे सोया हुआ था.
7/7
सूचना पर छीपाबड़ौद थाना पुलिस ने शव को छीपाबड़ौद अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. एएसआई इस्लाम खान ने बताया कि किसान ट्रॉली के नीचे सो रहा था. संभावना है कि गर्मी या अटैक आने से मौत हुई है. वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा.