Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ मौसम ने करवट बदल ली है. ऐसे में राज्य के कई इलाकों में बारिश, तो कई जगह उमस और कहीं-कहीं गर्मी का कहर भी जारी है. वहीं, मौसम विभाग के भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
1/7
मानसून की दस्तक के साथ मौसम ने करवट ली है. बारिश भी, उमस भी, और कहीं-कहीं गर्मी का कहर भी जारी है. पूर्वी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.
2/7
वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड दर्ज कर रही है. सबसे अधिक बारिश भरतपुर तहसील में 85.0 मिमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. प्रदेश में औसत आर्द्रता 45% से 100% के बीच बनी हुई है.
3/7
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ता जा रहा है. ऐसे में कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं. 19-23 जून तक कोटा, भरतपुर, जयपुर में मौसम तंत्र सक्रिय रहेगा.
4/7
कोटा और भरतपुर संभाग में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है. अजमेर, टोंक, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है.
5/7
साथ ही 40-60 किलो मीटर की रफ्तार से तेज अंधड़ आने की संभावना है. जयपुर, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झुंझुनू, चूरू, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, करौली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
6/7
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है. राजस्थान में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो जाती है. इस बार भी संभावना है कि इस वक्त तक मानसून की झमाझम बारिश प्रदेश के सभी हिस्सों को शुरू हो सकती है.
7/7
बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हुआ. सबसे ज्यादा बारिश सीकर में हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.