Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ते तापमान ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है. प्रदेश के लोग तपती गर्मी से काफी परेशान हैं. हीटवेव के चलते लोग घरों से बाहर निकलने के लिए भी सोच रहे हैं. ज्यादातर लोग घर में ही छिपकर अपना दिन गुजार रहे हैं.
1/6
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बढ़ते तापमान ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है. राजस्थान का ये बदलता मौसम लोगों के लिए काफी परेशानियां बढ़ा रहा है. प्रदेश के लोग तपती गर्मी से काफी परेशान हैं.
2/6
हीटवेव के चलते लोगों घरों से बाहर निकलने के लिए भी सोच रहे हैं. ज्यादातर लोग घर में ही छिपकर अपना दिन गुजार रहे हैं. जिसके कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है, ऐसी तपती गर्मी से लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है. जिससे हीटवेव की मार सह रहे प्रदेशवासी राहत की सांस ले सकेंगे.
3/6
आज से प्रदेश के तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में कुछ गिरावत दर्ज हो सकती है, जिससे लोग राहत की सांस ले पाएंगे. वहीं 23 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
4/6
अभी तक कोटा का तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया है. दूसरी ओर अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है. बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर और चूरू प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे. जहां तापमान 45.4 डिग्री दर्ज हुआ.
5/6
यह तापमान सामान्य से काफी अधिक है, जो गर्मी के प्रकोप को दर्शाता है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों पर लू और कुछ स्थानों रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.
6/6
दिन और रात के तापमान की अधिकता लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चली है, लेकिन गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है.