Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम के बदलते मिजाज के अनुसार दो रूप दिख रहे हैं. बाड़मेर 29.6°C के साथ सबसे गर्म है, तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से जैसलमेर, बीकानेर और चूरू समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
1/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
राजस्थान का मौसम इन दिनों दोहरे बदलाव से गुजर रहा है. एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्से कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में दिन की धूप पसीने छुड़ा रही है.
2/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान का थर्मामीटर दो अलग दिशाओं में भाग रहा है-जहां रातें ठिठुरा रही हैं, वहीं दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.
3/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
आज राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां पारा 29.6°C तक पहुंच गया. तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है.जैसे अधिकतम तापमान के आधार पर बाड़मेर 29.6°C, जवाई डैम (पाली) 28.6°C, जालोर 28.0°C, जैसलमेर-जोधपुर 27.5°C, चित्तौड़गढ़ 27.4°C और डूंगरपुर-दौसा में 27.0°C दर्ज किया गया है.
4/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
गरमाते तापमान के बीच अब एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो गया है, जो आज से अपना असर दिखाना शुरू कर सकता है.
5/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
आज जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और फलोदी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं कल जयपुर समेत बीकानेर,अजमेर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं.
6/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
24-25 जनवरी को उत्तरी भागों में कोहरा फिर से घना होगा, जबकि 26-27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का दूसरा दौर शुरू हो सकता है.
7/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
राजस्थान में फिलहाल मौसम दोहरा रंग दिखा रहा है यानी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और दिन में तेज धूप वाला माहौल है.कोटा संभाग में मध्यम कोहरा छाया हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव और आने वाली बारिश से ठिठुरन फिर बढ़ेगी.
8/8
Rajasthan Weather Update: Maximum Temperature Today
राजस्थान में आने वाले 4-5 दिन मौसम के लिहाज से काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. एक तरफ जहां बाड़मेर जैसे शहर गर्म हैं, वहीं शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान अब बारिश और ओलों की मार झेलने के लिए तैयार हैं.