Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Published: Aug 01, 2025, 06:04 AM|Updated: Aug 01, 2025, 06:04 AM

Rajasthan Weather Update: जुलाई का महीना गुजर चुका है. बीते महीने में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया. कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात नज़र आए. भारी बारिश की वजह से लोगों को सड़कों पर आगमन करने में परेशानी हो रही है. प्रदेश के ज्यादातर जिले पानी-पानी हो चुके हैं.