Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. ऐसे में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
राज्य में ठंड बढ़ने लगी है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, सीकर और झुंझुनू जिलों में 3 और 4 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है. साथ ही तापमान में गिरावट की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के असर से राजस्थान में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है. इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है.
4/7
Rajasthan Weather Update
पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने के बाद अब दिसंबर में कड़ाके की ठंड के संकेत मिल रहे हैं, जहां पिछले सप्ताह की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों राज्य के दक्षिणपूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. इसे देखते हुए आईएमडी ने अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, टोंक और जयपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने बदलते मौसम के असर को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.