Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे मेघा, भयंकर बारिश के साथ तेज हवा मचाएगी कहर, पढ़ें वेदर अपडेट

Edited byAnsh RajUpdated byAnsh Raj
Published: Aug 10, 2025, 05:52 AM|Updated: Aug 10, 2025, 05:52 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और उदयपुर जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका है. विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है.