Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश... घने कोहरे ने थाम दी प्रदेश की रफ्तार, भीषण शीतलहर के बाद IMD ने फिर जारी किया अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

Edited byAnsh Raj
Published: Jan 10, 2026, 05:56 AM|Updated: Jan 10, 2026, 05:56 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान इन दिनों भीषण सर्दी की चपेट में है. पिछले कई दिनों से राज्य में ठंड का सितम जारी है, जिससे दिन के समय भी कंपकंपी छूट रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में घना से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा.