Rajasthan Weather: राजस्थान में ताबड़तोड़ बारिश से मचा हाहाकार! जलमग्न हुई सड़के, घरों में भी घुसा पानी
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में बारिश ने जहां एक ओर मौसम को खुशनुमा बनाया और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाई, वहीं दूसरी ओर जल निकासी की कमजोर व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी.
Published:Jul 10, 2025, 06:04 PM IST | Updated:Jul 10, 2025, 06:04 PM IST
1/7
जयपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित
1/7
Photograph:
जयपुर शहर में बुधवार दोपहर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. टोंक रोड पर नेहरू गार्डन के सामने जोरदार बारिश से यातायात प्रभावित हुआ. शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे व्यापारिक गतिविधियां धीमी हो गई.
2/7
चूरू जिले में रुक-रुक कर बारिश, निचले इलाकों में जलभराव
2/7
Photograph:
चूरू जिले में देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, रतनगढ़ के मुख्य बाजार, नेशनल हाईवे और मेगा हाईवे पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई.