Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने 10 सितंबर यानी आज बुधवार को भी कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर यानी बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ मौसम बदल सकता है. इसके अलावा बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने जैसलमेर और बाड़मेर में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है. इस दौरान यहां के इलाकों में जलभराव और अन्य समस्याओं को लोगों को सामना करना पड़ सकता है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 10 सितंबर को जैसलमेर और बाड़मेर में बादल आफत बनकर बरस सकते हैं. ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
4/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पूर्वी राजस्थान के इलाकों जैसे कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं, जिससे यहां का तापमान गिर सकता है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहेगा और साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
6/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, अन्य इलाकों में 11 से 13 सितंबर तक प्रदेश में किसी भी तरह का कोई बड़ा मौसम अलर्ट नहीं है. इससे ज्यादातर इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी और सामान्य मौसम रह सकता है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, आर्द्रता का स्तर 60-80 प्रतिशत के बीच रह सकता है.