Rajasthan Weather Update: विदाई से पहले मानसून का बदला मिजाज, आज बाड़मेर-जैसलमेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Published: Sep 10, 2025, 06:13 AM|Updated: Sep 10, 2025, 06:13 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले चार दिनों तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई नया सिस्टम नहीं बन रहा है. ऐसे में 13 सितंबर तक अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. कुछ इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, जयपुर में बारिश की संभावना बेहद कम है और यहां तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई है.