राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम! इन जिलों में छाएंगे काले बादल, चलेंगी तेज हवाएं

Edited bySandhya YadavUpdated bySandhya Yadav
Published: Apr 11, 2026, 06:09 AM|Updated: Apr 11, 2026, 06:09 AM

Rajasthan Weather Update: अप्रैल की तेज गर्मी के बीच राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम राहत दे सकता है. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि यह सिस्टम कमजोर है, इसलिए बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. बाकी जिलों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर बना रहेगा. IMD जयपुर के मुताबिक, अप्रैल में सामान्य तापमान 37-39 डिग्री तक पहुंचता है और मौसम अधिकतर शुष्क रहता है.