/Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सावन के पहले दिन मेहरबान होगा मानसून, 11 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सावन के पहले दिन मेहरबान होगा मानसून, 11 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सावन के पहले दिन मानसून मेहरबान होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है.
1/8
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है और 11 जुलाई को कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है.
2/8
Rajasthan Weather Update
बीते गुरूवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रहने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, टोंक, अजमेर और उदयपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
3/8
Rajasthan Weather Update
पश्चिमी राजस्थान में भी बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी, खासकर बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे जिलों में. हालांकि यहां बारिश की गतिविधि कम रहने की संभावना है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
4/8
Rajasthan Weather Update
इस दौरान अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है.
5/8
Rajasthan Weather Update
जयपुर में 11 जुलाई को मौसम बदला रहेगा, पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली की गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
6/8
Rajasthan Weather Update
गुरुवार रात से ही जयपुर में बादल छाए हुए हैं और उमस बनी हुई है. शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश और शाम को कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है.
7/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
8/8
Rajasthan Weather Update
अलर्ट के अनुसार, लोगों को खेतों, बिजली के खंभों और खुले इलाकों में जाने से बचना चाहिए. मौसम विभाग की सलाह है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें.