Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

Edited bySandhya Yadav
Published: Aug 12, 2025, 01:01 PM|Updated: Aug 12, 2025, 01:01 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में हर रोज बदलाव का दौर जारी है. कहीं धूप तो कहीं बारिश हो रही है. एक तरफ जहां आधे राजस्थान में बारिश का कहर बरस रहा है तो कुछ हिस्सों में धूप की वजह से हल्की गर्मी और उमस महसूस की जा रही है. हालांकि बीते 2 दिनों से प्रदेश में मानसून की रफ्तार में कुछ कमी आई है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मरुधरा में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है.