Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी महसूस की गई. मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी कम देखी गईं लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल सकता है और कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो सकती है.
1/8
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम हर रोज अपने नए-नए तेवर दिखा रहा है. कहीं पर अचानक धूप छा रही है तो कहीं पर झमाझम बारिश हो रही है हालांकि बीते दो-तीन दिनों से मानसून की रफ्तार में कुछ कमी आई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि मरुधरा में मानसून का तीसरा दौर शुरू होने वाला है यानी कि एक बार फिर से राजस्थानवासियों को भीषण बारिश परेशान कर सकती है. इसके चलते लोगों को अभी से सचेत रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है.
2/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से आज मंगलवार 12 अगस्त को प्रदेश के भरतपुर, अलवर और चूरू जिला समेत आसपास के क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. इन जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.
3/8
Rajasthan Weather Update
इसके अलावा मौसम विभाग में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर आदि जिलों समेत आसपास के क्षेत्र में तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिले के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.
4/8
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, आगामी 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पूर्वी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी. इसके चलते पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त शुक्रवार को और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 16 अगस्त शनिवार से बारिश की गतिविधियों में ताबड़तोड़ बदलाव होने की संभावना है.
5/8
Rajasthan Weather Update
15 अगस्त को बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ आदि जिलों में भीषण बारिश हाहाकार मचा सकती है. वहीं, 16 अगस्त को उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और राजसमंद में कुछ-कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
6/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर वापस आती है, वैसे ही मरुधरा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा और कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हाहाकार मचा सकती है. दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों की निगाहें मानसून की वापसी पर गड़ी हुई हैं.
7/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर वापस आती है, वैसे ही मरुधरा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा और कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हाहाकार मचा सकती है. दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों की निगाहें मानसून की वापसी पर गड़ी हुई हैं.
8/8
Rajasthan Weather Update
दरअसल कम बारिश की वजह से कुछ जगहों पर खरीफ की फसलों पर असर पड़ा है, ऐसे में अगर 15 अगस्त के बाद अच्छी खासी बारिश हो जाती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बारिश आधारित खेती पर निर्भरता ज्यादा है, जिसकी वजह से मानसून का एक बार फिर से एक्टिव होना जरूरी माना जा रहा है.