राजस्थान के इन 11 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार ठंड का कहर जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट. 
 

1/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/7
मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जनवरी को राजस्थान के 11 जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने बताया कि सोमवार को अलवर, डीग, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. चूरू और डीडवाना-कुचामन में भीषण शीतलहर के लिए रेड अलर्ट जारी रहेगा.
2/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/7
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है. रविवार को राजस्थान के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.